छात्रा को भगा ले गया कोचिंग टीचर पिता ने दी खुली चुनौती
December 18, 2025

भागलपुर के पीरपैंती में एक शिक्षक द्वारा अपनी ही छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का मामला सामने आया है। इंटर पास छात्रा रात के अंधेरे में अपने परिजनों को छोड़कर शिक्षक के साथ फरार हो गई।
जब लड़की के परिजन शिक्षक के घर पहुंचे तो आरोपी के पिता ने शर्मिंदा होने के बजाय उन्हें धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बालिग छात्रा एवं शिक्षक की तलाश जारी है।