धोनी की टीम में शामिल होकर भावुक हुए सरफराज खान

धोनी की टीम में शामिल होकर भावुक हुए सरफराज खान

अबू धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा। पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद एक्सीलिरेटेड राउंड में मिली इस एंट्री से सरफराज काफी खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सरफराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद।” साल 2023 के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले सरफराज वर्तमान में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया है कि वह 2026 का खिताब जिताने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *