सहारनपुर हत्याकांड में उमा के कटे सिर का अंतिम संस्कार प्रेम और विश्वासघात का खौफनाक अंत
December 18, 2025

यूपी के सहारनपुर में लिव-इन पार्टनर बिलाल ने निकाह में बाधा बनने पर उमा की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हिमाचल ले जाकर हत्या करने के बाद आरोपी ने सिर काटकर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार को उमा का सिर बरामद कर परिजनों को सौंपा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
उमा के परिजनों ने १५ साल पहले ही उससे रिश्ता खत्म कर दिया था, लेकिन इंसानियत के नाते वे उसका अंतिम संस्कार करने पहुंचे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिलाल ने पहचान छिपाने के लिए मोबाइल डेटा भी डिलीट कर दिया था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच जारी है।