सरकारी स्कूल की बच्चियों से हेडमास्टर की शर्मनाक करतूत
December 18, 2025

बिहार के जहानाबाद में एक सरकारी कन्या विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छठी कक्षा की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी संजय कुमार मालिश कराने के बहाने छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर मासूम बच्चियों को सजा देने और चुप रहने की धमकी दी जाती थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।
परिजनों के हंगामे के बाद आरोपी हेडमास्टर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।