लाहौर में अल्लामा इकबाल की मूर्ति पर बच्चों ने बरसाए तमाचे वीडियो वायरल
December 18, 2025

लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में राष्ट्रकवि अल्लामा इकबाल की प्रतिमा के साथ बच्चों द्वारा अभद्रता करने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में कुछ बच्चे एक बुजुर्ग की मदद से रेलिंग फांदकर मूर्ति के पास पहुंचते हैं और उसे लगातार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। बच्चों ने पढ़ाई के बोझ को इस गुस्से की वजह बताया है।
सोशल मीडिया पर इस घटना ने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और गिरते शैक्षिक स्तर पर बहस छेड़ दी है। पाकिस्तान के वैचारिक जनक माने जाने वाले इकबाल की प्रतिमा के साथ सार्वजनिक स्थान पर हुई यह हरकत सामाजिक संवेदनशीलता की कमी और नई पीढ़ी के भटकाव को दर्शा रही है।
Visual from Lahore: kids slapping poet Allama Iqbal's statue installed in a park 🤣🤣 pic.twitter.com/CQCEx9JwIO
— Koustuv 🇮🇳 🧭 (@srdmk01) December 17, 2025