मोदी सरकार चाहती तो हमें घुटनों पर ला सकती थी उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान
December 18, 2025

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती तो जम्मू-कश्मीर को प्रशासनिक और वित्तीय रूप से झुका सकती थी। लेकिन मोदी सरकार ने बदले की राजनीति के बजाय राज्य को बजट से भी अधिक धनराशि प्रदान कर भरपूर सहयोग दिया है।
पाकिस्तान के संदर्भ में उमर ने साफ किया कि आतंकी घटनाओं के बीच संबंधों का सामान्य होना फिलहाल असंभव है। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की प्राथमिक जिम्मेदारी पाकिस्तान की है, क्योंकि शत्रुतापूर्ण माहौल में प्रगति संभव नहीं है।