बिना दवा भी ठीक हो सकता है फैटी लिवर पीसीओएस वाली महिलाएं बरतें सावधानी
December 18, 2025

फैटी लिवर एक साइलेंट किलर है जिसके लक्षण शुरुआती दौर में नहीं दिखते। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जीवनशैली में बदलाव और शरीर का ५-१० प्रतिशत वजन घटाकर लिवर की स्कारिंग (फाइब्रोसिस) को रिवर्स किया जा सकता है। विशेष रूप से पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं में इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण इसका खतरा अधिक रहता है।
डॉक्टरों के अनुसार पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, सोडा और मीठी चीजों से परहेज करना अनिवार्य है। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लिवर एंजाइम सामान्य हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घर का बना खाना और साबुत अनाज लिवर को स्वस्थ रखने में सबसे कारगर हैं, लेकिन वजन घटाने की प्रक्रिया धीमी होनी चाहिए।