नग्न कर फांसी, फिर लाश को फूंका! बांग्लादेश में आखिर हिंदू ही निशाना क्यों?
December 20, 2025
बांग्लादेश के मयमनसिंह में धर्म अपमान के आरोप में दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग कर दी गई। भीड़ ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए युवक को नग्न कर फांसी पर लटकाया और फिर उसके शव को खंभे से बांधकर जिंदा जला दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, लेकिन अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। इस बीच, एक्टिविस्ट उस्मान हादी की हत्या और मीडिया हाउसों पर हुए हमलों ने देश में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है।