सावधान! इंस्टाग्राम पर अब नहीं चलेगा ज्यादा हैशटैग का खेल, सिर्फ 5 टैग्स ही बचाएंगे आपकी रील्स!

सावधान! इंस्टाग्राम पर अब नहीं चलेगा ज्यादा हैशटैग का खेल, सिर्फ 5 टैग्स ही बचाएंगे आपकी रील्स!

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव करते हुए हैशटैग की सीमा तय कर दी है। अब यूजर्स अपनी रील्स और पोस्ट में अधिकतम केवल 5 हैशटैग का ही उपयोग कर सकेंगे। पहले यह सीमा 30 तक थी, जिसे अब काफी कम कर दिया गया है।

कंपनी का मानना है कि बेकार और ढेर सारे हैशटैग कंटेंट की क्वालिटी और रीच को खराब करते हैं। इंस्टाग्राम ने क्रिएटर्स को सलाह दी है कि वे अब केवल अपने कंटेंट से जुड़े सटीक हैशटैग ही चुनें ताकि सही ऑडियंस तक पहुंचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *