कोटक महिंद्रा बैंक पर RBI की बड़ी कार्रवाई, लगा लाखों का जुर्माना; ग्राहकों पर क्या होगा असर?
December 20, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों की अनदेखी करने पर कोटक महिंद्रा बैंक पर ६१.९५ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बीएसबीडी खातों के संचालन, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के प्रबंधन और क्रेडिट सूचना कंपनियों को गलत डेटा देने से जुड़ी अनियमितताओं के कारण की गई है।
जांच में पाया गया कि बैंक ने नियमों के विरुद्ध एक ही व्यक्ति के कई बचत खाते खोले और ऋण संबंधी जानकारी साझा करने में लापरवाही बरती। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जुर्माना केवल विनियामक अनुपालन में कमी के कारण है और इसका बैंक के ग्राहकों पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।