रबींद्रनाथ की तस्वीरें खाक! बांग्लादेश में ‘छायानत’ पर हमले से शांतिनिकेतन में भारी आक्रोश

रबींद्रनाथ की तस्वीरें खाक! बांग्लादेश में ‘छायानत’ पर हमले से शांतिनिकेतन में भारी आक्रोश

बांग्लादेश में सांस्कृतिक केंद्र ‘छायानत’ में तोड़फोड़ और गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीरें जलाने की घटना से शांतिनिकेतन स्तब्ध है। इसके विरोध में बोलपुर में ‘खोयाई साहित्य संस्कृति समिति’ ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर अपना रोष व्यक्त किया। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इसे दोनों देशों की साझा संस्कृति और मानवीय मूल्यों पर एक बड़ा प्रहार बताया है।

विश्वभारती से जुड़ी सनजीदा खातून द्वारा स्थापित इस संस्था के साथ शांतिनिकेतन का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। सुप्रियो ठाकुर जैसे आश्रमवासियों ने वाद्ययंत्रों के विनाश और कट्टरपंथ के बढ़ते प्रभाव पर गहरा दुख जताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इतिहास और कला को निशाना बनाने वाली इन ताकतों पर लगाम कसी जाए और शांति बहाल की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *