डोनाल्ड ट्रंप का ‘खूनी’ बदला! सीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, मची भारी तबाही

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पद संभालते ही दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। 13 दिसंबर को सीरिया के पलमायरा में मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ (Operation Hawkeye Strike) शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार रात अमेरिकी वायुसेना ने सीरिया में आईएसआईएस (ISIS) के आतंकी ठिकानों और हथियारों के जखीरे पर भीषण बमबारी की।

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यह किसी युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि अमेरिकी सैनिकों के खून का हिसाब है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि उनके नागरिकों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस हमले में आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। ट्रंप के इस एक्शन से मिडिल ईस्ट की राजनीति में हड़कंप मच गया है और इसे आतंकियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *