युवराज और उथप्पा की करोड़ों की संपत्ति जब्त! ऑनलाइन बेटिंग घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
December 20, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने युवराज की ₹2.5 करोड़ और उथप्पा की ₹8.26 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।
1,000 करोड़ रुपये के इस घोटाले में इससे पहले शिखर धवन और सुरेश रैना पर भी कार्रवाई हो चुकी है। पीएमएलए के तहत जारी इस जांच में अब तक कुल ₹19.07 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।