मोदी की रैली में शामिल होने आए तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इलाके में मातम!
December 20, 2025

नदिया के ताहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने आए तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मुर्शिदाबाद के रमा प्रसाद घोष, मुक्तिपद सूत्रधर और गोपीनाथ दास के रूप में हुई है।
हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णनगर जीआरपी ने शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस दुखद घटना से समर्थकों और स्थानीय प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है।