ED की बड़ी कार्रवाई! बेटिंग ऐप केस में मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा की संपत्ति जब्त, मुश्किल में टॉलीवुड सितारे

ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘1XBet’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (ED) ने टॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को ईडी ने अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और अभिनेता अंकुश हाजरा की संपत्तियों को कुर्क (Attach) कर लिया। इस खबर ने साल के अंत में बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।

ईडी के अनुसार, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये और अंकुश हाजरा की 47.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एजेंसी का दावा है कि यह पैसा ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ का हिस्सा है। इस कार्रवाई में केवल टॉलीवुड ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के सोनू सूद (1 करोड़), उर्वशी रौतेला (2.02 करोड़) और नेहा शर्मा (1.26 करोड़) जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि इन सितारों के खातों में आए पैसों का स्रोत स्पष्ट नहीं था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *