बंगाल चुनाव से पहले उत्तर बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर! अजय एडवर्ड ने लॉन्च की नई पार्टी, 10 सीटों पर ठोंकी ताल

पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। दार्जिलिंग के दिग्गज नेता अजय एडवर्ड ने अब पहाड़ से उतरकर डुआर्स के मैदान में अपनी नई पार्टी ‘तराई डुआर्स जनशक्ति फ्रंट’ का बिगुल फूंक दिया है। मालबाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सीधे तौर पर टीएमसी और बीजेपी को चुनौती दी।
अजय एडवर्ड ने घोषणा की है कि उनकी नई पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में डुआर्स की 10 महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘सेतु’ (पुल) रखा गया है, जो पहाड़ और समतल को जोड़ने का प्रतीक है। राजेश लकड़ा को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नया दल मुख्य रूप से चाय बागान श्रमिकों के अधिकारों और छठी अनुसूची की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगा। जानकारों का मानना है कि एडवर्ड का यह कदम उत्तर बंगाल के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है, जिससे राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।