ED का बड़ा एक्शन: मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की 10 करोड़ की संपत्ति जब्त, लैम्बोर्गिनी और मर्सिडीज देख उड़े होश!

क्रिकेट फैंटेसी के नाम पर युवाओं को सट्टेबाजी के दलदल में धकेलने वाले मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ईडी का शिकंजा कस गया है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले की जांच करते हुए ईडी ने अनुराग की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी समेत बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं।
जांच में सामने आया है कि अनुराग अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का प्रमोशन करते थे और इसके बदले उन्हें करोड़ों रुपये मिलते थे, जिन्हें हवाला के जरिए विदेशों में भेजा जाता था। लखनऊ, उन्नाव और नवाबगंज में चली लंबी छापेमारी के बाद ईडी ने उनके बैंक खातों और एफडी से भी 3 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।
अनुराग फिलहाल दुबई में हैं और वहीं से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। पिछले दिनों दुबई में उनकी शाही शादी की चर्चा भी खूब हुई थी। बार-बार समन भेजने के बावजूद जांच में शामिल न होने के कारण अब उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।