बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हैवानियत! पूरी दुनिया में आक्रोश, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने जताई कड़ी नाराजगी

बांग्लादेश में दीपू दास नाम के हिंदू युवक पर हुए बर्बर हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
शमिक भट्टाचार्य ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “दीपू दास की घटना ने साबित कर दिया है कि पड़ोसी देश में हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं बची है। वहां जिस तरह की कट्टरता और हिंसा हो रही है, वह बर्दाश्त के बाहर है।” उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की लहर है। बीजेपी नेता ने चेतावनी दी कि अगर पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुका, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से और सख्त कदम उठाने की अपील की है।