आसमान से गिरा आग का रहस्यमयी गोला! हरिरामपुर में मिला ‘पत्थर’ बना चर्चा का विषय
December 20, 2025

उत्तर बंगाल के आसमान में दिखे आग के गोले को लेकर रहस्य गहरा गया है। दक्षिण दिनाजपुर के हरिरामपुर में एक किसान के खेत से लगभग दो किलो वजन का गहरे हरे रंग का पत्थर बरामद हुआ है, जिसे उल्कापिंड होने का दावा किया जा रहा है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, वैज्ञानिक इस दावे पर संदेह जता रहे हैं। उनका तर्क है कि इतनी गति से गिरने वाले पत्थर से जो बड़ा गड्ढा होना चाहिए था, वैसा कोई निशान नहीं मिला है। वैज्ञानिक अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह वास्तव में अंतरिक्ष से आया कोई पिंड है या कोई सामान्य पत्थर।