यूनुस सरकार को २४ घंटे का अल्टीमेटम! इंकलाब मंच के प्रवक्ता की हत्या से भड़की हिंसा।

इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के जनाजे में शनिवार को ढाका के मानिक मिया एवेन्यू पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ड्रोन फुटेज में नजर आ रही विशाल भीड़ ने हादी की ‘शहादत’ को बेकार न जाने देने की कसम खाई। प्रदर्शनकारियों ने हादी के हत्यारों को सजा मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।

हिंसा की चपेट में देश: १२ दिसंबर को पलटन इलाके में गोली लगने के बाद हादी ने सिंगापुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उनकी मौत के बाद ढाका में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई। मीडिया हाउस ‘डेली स्टार’ और ‘प्रथम आलो’ में आगजनी की गई। स्थिति को देखते हुए सेना और रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) को तैनात किया गया है।

अंतिम विदाई और चेतावनी: हादी को राष्ट्रीय कवि काजी नजरूल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया है। इस बीच, इंकलाब मंच ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार को २४ घंटे का अल्टीमेटम देते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *