मौत का गोंद! दक्षिण दिनाजपुर में स्कूली बच्चों को निगल रहा है नशे का काला कारोबार
December 21, 2025

दक्षिण दिनाजपुर में जानलेवा नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। स्कूली छात्रों से लेकर छोटे बच्चे तक सस्ते गोंद, ब्राउन शुगर और कफ सिरप के चंगुल में फंस रहे हैं। मात्र ₹500 में मिलने वाली ड्रग्स ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।
बालूरघाट और गंगारामपुर के सुनसान इलाकों में सरेआम नशे की महफिलें सज रही हैं। पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से नशे का यह जाल लगातार बढ़ता जा रहा है।