300 करोड़ी ‘धुरंधर’ पर संकट! ध्रुव राठी ने प्रोपेगेंडा बताकर फिल्म को खत्म करने की दी खुली चुनौती
December 21, 2025

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन अब मशहूर इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने इसे नेस्तनाबूद करने की ठानी है। राठी ने फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ करार देते हुए दावा किया है कि उनका एक वीडियो ही इस फिल्म का खेल बिगाड़ने के लिए काफी है।
उन्होंने फिल्म में दिखाई गई हिंसा और नफरत की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्माता पैसों के लिए युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं। ध्रुव के अनुसार, उनका नया वीडियो दर्शकों की सोच बदल देगा, जिससे इंटरनेट पर इस समय भारी बवाल मचा हुआ है।