समंदर की गहराई में मिला सोने का भंडार! चीन की इस खोज ने दुनिया को चौंकाया
January 2, 2026

चीन के शेडोंग प्रांत के लायझोउ तट पर समुद्र के नीचे एक विशाल सोने की खदान मिली है। इस खोज के साथ ही क्षेत्र का कुल भंडार बढ़कर 3,900 टन हो गया है, जो चीन के कुल स्वर्ण भंडार का लगभग 26% है।
चीन वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश है। लायझोउ के अलावा लियाओनिंग और कुनलुन पर्वतमाला में भी हाल ही में बड़े भंडार मिले हैं। उन्नत तकनीक और एआई की मदद से चीन अब स्वर्ण भंडार के मामले में भी शीर्ष देशों में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।