चांदी ₹2 लाख के पार! शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका

बुलियन मार्केट में पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहाँ घरेलू बाजार में सोना ₹931 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में आग लगी हुई है। IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत अब ₹1,31,779 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

चांदी की रिकॉर्ड तोड़ रफ़्तार: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की वायदा कीमत ₹2,08,000 प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुई। महज एक हफ्ते में चांदी ₹15,149 महंगी हो गई है। ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि ज्वेलरी खरीदते समय इन कीमतों पर अलग से GST और मेकिंग चार्ज देना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *