सिर्फ 11 दिनों में ‘बैजबॉल’ ढेर! एडिलेड में इंग्लैंड को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज
December 21, 2025

एडिलेड टेस्ट में 82 रनों की करारी शिकस्त के साथ इंग्लैंड ने सीरीज गंवा दी है। पांचवें दिन के खेल में पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी के सामने मेहमान टीम का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
जेमी स्मिथ और विल जैक्स के सेट होने के बावजूद खराब शॉट चयन ने इंग्लैंड की हार तय कर दी। लगातार पांचवीं बार एशेज रिटेन कर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत साबित की है, जबकि इंग्लैंड की आक्रामक रणनीति पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।