फेसबुक लाइव पर हो रही है नोटों की गिनती! हुमायूं कबीर का बेलडांगा में ‘बाबरी मस्जिद’ निर्माण के लिए चंदा अभियान।

भरतपुर के निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर इन दिनों बेलडांगा में प्रस्तावित ‘बाबरी मस्जिद’ के निर्माण को लेकर चर्चा में हैं। १५ से २० दिसंबर के बीच आए दान की राशि को वह कैमरे के सामने और फेसबुक लाइव के जरिए गिनवा रहे हैं। उनका कहना है कि वह चंदे की राशि में पारदर्शिता चाहते हैं, ताकि कोई सवाल न उठे।

बताया जा रहा है कि मस्जिद निर्माण के लिए न केवल नकद बल्कि सोने के गहने भी दान में मिल रहे हैं। हुमायूं कबीर ने चंदे के लिए बैंक खाता और क्यूआर कोड भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसी बीच खबर है कि २२ दिसंबर को वह अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मस्जिद निर्माण का मुद्दा उठाकर वह अपनी नई राजनीतिक पारी के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *