रेलवे यात्रियों को लगा बड़ा झटका! २६ दिसंबर से बढ़ेगा ट्रेन का किराया, साल में दूसरी बार बढ़ोतरी।

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यात्री किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो शुक्रवार २६ दिसंबर से लागू होगी। संशोधित दरों के अनुसार, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी और नॉन-एसी कोच के किराए में २ पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। हालांकि, उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) धारकों के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही सामान्य श्रेणी में २१५ किमी तक की यात्रा पर भी किराया नहीं बढ़ाया गया है।

जुलाई २०२५ के बाद यह इस साल की दूसरी बढ़ोतरी है। रेलवे के अनुसार, परिचालन खर्च (लगभग २.६३ लाख करोड़ रुपये) और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह ‘किराया युक्तिकरण’ आवश्यक था। इस वृद्धि से रेलवे को सालाना ६०० करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *