सुलगता बांग्लादेश, चटगांव में भारतीय वीजा केंद्र अनिश्चितकाल के लिए बंद, सिलहट में हाई-अलर्ट।

इन्कलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा को देखते हुए चटगांव स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को रविवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। हाल ही में चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के पास हुई सुरक्षा संबंधी घटनाओं को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

वहीं, सिलहट में भारतीय उप-उच्चायोग और राजनयिकों के आवासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावासों के घेराव की धमकी दी थी, जिसके बाद सिलहट पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। हादी को चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई थी और सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद से बांग्लादेश के कई हिस्सों में भारत-विरोधी नारे और प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *