20 घंटे तक उड़ान और सटीक हमला, ‘सेवन सिस्टर्स’ की धमकी के बीच ढाका ने तैनात किए ड्रोन।

बांग्लादेश में जारी अराजकता के बीच अब सीमा पर सैन्य हलचल तेज हो गई है। कट्टरपंथी नेताओं द्वारा भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ को अलग करने की धमकियों के बीच ढाका ने भारतीय सीमा के पास तुर्की निर्मित ‘बेयराक्तर टीबी-2’ (Bayraktar TB2) ड्रोन तैनात कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की मदद से हासिल किए गए ये ड्रोन अब भारतीय सीमा के बेहद करीब उड़ान भर रहे हैं, जिसे लेकर भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है।

ये ड्रोन लगातार 20 घंटे तक हवा में रह सकते हैं और दुश्मन पर सटीक हमला करने में सक्षम हैं। भारत ने पहले ही इन ड्रोनों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच शनिवार को बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से फोन पर बात कर शांति का आश्वासन दिया था। हालांकि, भारत ने कोई जोखिम न लेते हुए आज दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ‘ड्रैगन और पाक’ समर्थित इस नई चुनौती पर पैनी नजर रख रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *