Vivo का धमाका! 6500mAh बैटरी और 50MP के तीन कैमरों वाली S50 सीरीज हुई लॉन्च, देखें कीमत
December 21, 2025

वीवो ने चीन में अपनी प्रीमियम S50 और S50 प्रो मिनी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इन स्मार्टफोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले और लेटेस्ट एंड्रॉइड 16 आधारित ओरिजिनओएस 6 दिया गया है। S50 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 और प्रो मिनी में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।
खासियत यह है कि दोनों फोन 6,500mAh की विशाल बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस हैं। प्रो मिनी में 40W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। चीन में S50 की शुरुआती कीमत 2,999 युआन और S50 प्रो मिनी की कीमत 3,699 युआन रखी गई है।