WhatsApp पर ‘घोस्ट पेयरिंग’ का खौफ! बिना पासवर्ड के हैक हो रहा है आपका अकाउंट, तुरंत सावधान हों

WhatsApp पर ‘घोस्ट पेयरिंग’ का खौफ! बिना पासवर्ड के हैक हो रहा है आपका अकाउंट, तुरंत सावधान हों

भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने व्हाट्सएप यूजर्स को ‘घोस्ट पेयरिंग’ नामक एक नए साइबर हमले के प्रति आगाह किया है। इस हमले में हैकर्स बिना किसी पासवर्ड या सिम कार्ड के आपके अकाउंट पर कब्जा कर रहे हैं। यह सब डिवाइस लिंकिंग फीचर की खामियों का फायदा उठाकर किया जा रहा है।

धोखाधड़ी के तहत यूजर्स को संदिग्ध लिंक भेजकर फर्जी पेज पर फोन नंबर मांगा जाता है, जिससे हैकर का डिवाइस आपके अकाउंट से जुड़ जाता है। सुरक्षा के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और समय-समय पर व्हाट्सएप के ‘लिंक्ड डिवाइसेस’ सेक्शन की जांच कर अज्ञात डिवाइस को लॉग आउट करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *