धधक उठा मालदा! बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरा जनसैलाब

धधक उठा मालदा! बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरा जनसैलाब

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों और दीपू दास नामक युवक की जिंदा जलाकर हत्या के विरोध में मालदा शहर उग्र प्रदर्शनों का गवाह बना। हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में रविवार रात एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में बढ़ती अस्थिरता और जिहादी हिंसा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शहर के फुवारा मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशी शासन प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंका और करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस नृशंस हत्या की घटना ने सीमावर्ती इलाकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके चलते सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *