फिर शुरू हुआ टारगेट किलिंग का दौर? खुलना में एनसीपी नेता पर फायरिंग से तनाव

इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के कुछ ही दिनों बाद अब राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (NCP) के खुलना संभाग प्रमुख मोतालेब शिकदार पर जानलेवा हमला हुआ है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे खुलना के सोनाडांगा इलाके में बदमाशों ने मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली उनके कान के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस घटना के बाद एनसीपी की संयुक्त मुख्य आयोजक डॉ. महमूदा मितु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमले की जानकारी दी, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 12 दिसंबर को ढाका में इसी तरह शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी, जिनकी बाद में सिंगापुर में मौत हो गई। एक के बाद एक राजनीतिक नेताओं पर हो रहे इन हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *