इस क्रिसमस आपका पेड़ दिखेगा सबसे हटके! बस फॉलो करें ये वायरल डेकोरेशन टिप्स
December 22, 2025

क्रिसमस का त्योहार नजदीक है और तैयारी की शुरुआत होती है ‘क्रिसमस ट्री’ से। अगर आप भी इसे सजाने को लेकर परेशान हैं, तो अब किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं है। इन आसान टिप्स से आप अपने ट्री को एकदम लग्जरी लुक दे सकते हैं।
सबसे पहले पेड़ की टहनियों को अच्छे से ‘फ्लफ’ करें ताकि वह भरा हुआ दिखे। लाइट्स चेक करने के बाद माला (Garlands) को ऊपर से नीचे की ओर लगाएं। सजावट के लिए एक कलर थीम चुनें, जैसे पारंपरिक लाल और गोल्डन। आजकल रिबन का इस्तेमाल काफी ट्रेंड में है, यह ट्री को वॉल्यूम देता है। पेड़ के खाली हिस्सों में बड़े जिंगल बेल्स लगाएं और किनारों पर छोटे लटकन। अंत में, एक शानदार ट्री टॉपर (तारा) और नीचे ट्री स्कर्ट लगाकर इसे पूरा करें। यह स्कर्ट न केवल स्टैंड को छिपाती है, बल्कि सजावट को एक बैलेंस लुक देती है।