रिटायरमेंट की खबरों पर रोहित शर्मा का ब्रेक अभी लैंडिंग का कोई इरादा नहीं
December 22, 2025

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर चुप्पी तोड़ी है। विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने से पहले एक कार्यक्रम के दौरान हिटमैन ने स्पष्ट किया कि वह अभी वनडे क्रिकेट को अलविदा नहीं कहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की तुलना एक उड़ते हुए विमान से की और कहा कि जब तक वह ऊंचाई पर हैं, वे सुरक्षित लैंडिंग के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
रोहित और विराट कोहली को बीसीसीआई ने आगामी सीरीज की तैयारी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने का निर्देश दिया है। मुंबई की टीम की ओर से मैदान में उतरने वाले रोहित ने साफ कर दिया है कि उनका लय अभी बरकरार है। उनके इस बयान ने संकेत दिया है कि हिटमैन की नजरें २०२७ के वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं और वे अपनी फॉर्म के साथ टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।