कॉकरोच को जलाने की सनक ने ली मासूम मां की जान बिल्डिंग में मचा हाहाकार

कॉकरोच को जलाने की सनक ने ली मासूम मां की जान बिल्डिंग में मचा हाहाकार

दक्षिण कोरिया के ओसान शहर में एक महिला की छोटी सी गलती ने पूरे अपार्टमेंट को श्मशान बना दिया। घर में कॉकरोच मारने के लिए महिला ने स्प्रे और लाइटर से आग की लपटें बनाईं जिससे पूरी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांचवीं मंजिल पर रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। आग की भयावहता को देखते हुए दंपति ने अपने दो महीने के बच्चे को खिड़की से नीचे फेंककर सुरक्षित बचाया लेकिन महिला खुद को नहीं बचा सकी।

हादसे में पति और बच्चा सुरक्षित हैं पर गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। धुएं की चपेट में आने से आठ अन्य लोग भी बीमार हुए हैं जिन्हें चिकित्सा सहायता दी गई है। पुलिस ने लापरवाही से आग लगाने और मौत का कारण बनने के आरोप में आरोपी महिला के खिलाफ वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल खतरनाक नुस्खों को आजमाना इस परिवार के लिए जीवन भर का मातम बन गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *