साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़ सकता है भीषण युद्ध, अमेरिकी रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप

अमेरिकी थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ (सीएफआर) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि साल 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां इस सैन्य टकराव का मुख्य कारण बन सकती हैं। हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पर बढ़ती ड्रोन घुसपैठ के बाद भारत ने 79,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है, जिससे सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है।
सीएफ़आर की रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि पाकिस्तान का संकट केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि डूरंड रेखा पर बढ़ते विवाद के कारण अफगानिस्तान के साथ भी उसके सशस्त्र संघर्ष की पूरी आशंका है। पाकिस्तान अपनी कमियों को दूर करने के लिए चीन और तुर्की से नए हथियार खरीद रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोहरे मोर्चों पर बढ़ती सैन्य हलचल साल 2026 में दक्षिण एशिया की भू-राजनीति को पूरी तरह बदल सकती है।