सजा पूरी होने के बाद भी पाक जेलों में कैद हैं १६७ भारतीय भारत ने रिहाई के लिए इस्लामाबाद को दी कड़ी चेतावनी

सजा पूरी होने के बाद भी पाक जेलों में कैद हैं १६७ भारतीय भारत ने रिहाई के लिए इस्लामाबाद को दी कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान की जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके १६७ भारतीय नागरिकों की तुरंत रिहाई के लिए भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को स्पष्ट संदेश दिया है कि मानवीय आधार और द्विपक्षीय समझौतों के तहत सजा पूरी कर चुके कैदियों को बिना किसी देरी के वापस भेजा जाना चाहिए। इनमें कई मछुआरे भी शामिल हैं जो अनजाने में सीमा पार कर गए थे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में वर्तमान में ५८ भारतीय नागरिक और १९९ मछुआरे कैद हैं जिनमें से १६७ की सजा बहुत पहले समाप्त हो चुकी है। भारत ने इन कैदियों की सुरक्षा और मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। साथ ही ३५ अन्य भारतीयों तक तत्काल राजनयिक पहुंच की मांग की गई है ताकि उनकी पहचान की पुष्टि कर जल्द से जल्द वापसी का रास्ता साफ हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *