भोजन से पहले थाली के चारों ओर जल छिड़कने की परंपरा और इसके पीछे का विज्ञान

भोजन से पहले थाली के चारों ओर जल छिड़कने की परंपरा और इसके पीछे का विज्ञान

हिंदू धर्म में भोजन शुरू करने से पहले थाली के इर्द-गिर्द जल छिड़कने की परंपरा सदियों पुरानी है, जिसे उत्तर भारत में ‘आचमन’ और दक्षिण में ‘परिशेषणम’ कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है। माना जाता है कि इस अनुष्ठान से देवी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

इसका वैज्ञानिक आधार भी काफी तर्कसंगत है। पुराने समय में जमीन पर बैठकर भोजन करते समय खाने की सुगंध से चींटियां या कीट-पतंगे थाली तक पहुंच सकते थे, जल का घेरा उन्हें रोकने में लक्ष्मण रेखा का कार्य करता था। साथ ही, पानी छिड़कने से जमीन की धूल मिट्टी शांत हो जाती थी, जिससे भोजन स्वच्छ और कीटाणुरहित बना रहता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *