ऑपरेशन सिंदूर की नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा बेनकाब

ऑपरेशन सिंदूर की नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान का नया पैंतरा बेनकाब

ऑपरेशन सिंदूर के सात महीने बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले का एक और सफेद झूठ बोला है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा पंजाब और अमृतसर के पास हमले के दावे वाली कुछ सैटेलाइट तस्वीरें साझा की गई हैं। स्वतंत्र जांच और भारतीय विशेषज्ञों ने इन तस्वीरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। हकीकत यह है कि बताए गए सैन्य ठिकानों पर नुकसान का कोई निशान नहीं है और सभी भारतीय प्रतिष्ठान पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान अपनी जनता को गुमराह करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बचाने के लिए ऐसी फर्जी तस्वीरें गढ़ रहा है। मई में हुई वास्तविक सैन्य घटना के समय पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे पाया था, लेकिन अब बिना किसी स्रोत या तारीख के तस्वीरें जारी करना उसकी हताशा को दर्शाता है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का दुष्प्रचार पकड़ा गया हो; इससे पहले भी भारत के खिलाफ उसके हर दावे खोखले साबित हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *