एआई चैटबॉट ग्रोक के दुरुपयोग पर केंद्र सख्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

एआई चैटबॉट ग्रोक के दुरुपयोग पर केंद्र सख्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ के जरिए फैल रही अश्लीलता पर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ को नोटिस जारी कर तत्काल कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। सरकार के अनुसार, ग्रोक का दुरुपयोग कर महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ की जा रही है और फर्जी खातों के जरिए आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित हो रही है, जो भारतीय आईटी कानूनों का खुला उल्लंघन है।

सरकार ने पत्र में स्पष्ट किया है कि ग्रोक के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाना प्लेटफॉर्म के सुरक्षा तंत्र की बड़ी विफलता है। मंत्रालय ने आईटी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के प्रावधानों का हवाला देते हुए एक्स को अश्लील और यौन रूप से स्पष्ट सामग्री के प्रसारण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। अब देखना यह है कि एलन मस्क की कंपनी इस गंभीर मुद्दे पर सरकार को क्या जवाब सौंपती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *