भारतीय हवाई क्षेत्र पर पाबंदी के बीच अब ढाका और कराची के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान

भारतीय हवाई क्षेत्र पर पाबंदी के बीच अब ढाका और कराची के बीच शुरू होगी सीधी उड़ान

पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) ने बांग्लादेश की ‘बिमान एयरवेज’ को ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति मार्च 2026 तक तीन महीने के ट्रायल आधार पर दी गई है। चूंकि भारत ने अपनी सीमाओं के भीतर पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, इसलिए पाकिस्तान ने बांग्लादेशी विमानों का सहारा लिया है। बिमान एयरवेज भारतीय हवाई क्षेत्र का उपयोग कर आसानी से कराची तक पहुंच सकती है, जिससे दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा।

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से इस्लामाबाद और ढाका के रिश्तों में मजबूती आई है। उड़ानों का संचालन अगले सप्ताह तय होने वाले शेड्यूल के अनुसार होगा, जिसमें सुरक्षा और परिचालन नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। इससे पहले दोनों देशों के बीच कार्गो समझौता भी हो चुका है। भारत द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पाकिस्तानी विमान सीधे ढाका नहीं जा पा रहे थे, जिसका समाधान अब बांग्लादेशी एयरलाइन के माध्यम से निकाला गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *