रेबीज संक्रमित बकरे का मांस खाने से गांव में मचा हड़कंप प्रशासन से मदद की गुहार
January 2, 2026

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सरगांवा गांव में एक धार्मिक आयोजन के बाद दहशत का माहौल है। बीते २८ दिसंबर को गांव में पारंपरिक पूजा के दौरान १३ बकरों की बलि दी गई थी, जिनमें से एक बकरा रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटा गया था। इस संक्रमित बकरे का मांस लगभग ४०० ग्रामीणों ने खाया, जिससे अब क्षेत्र में संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर सरपंच और उपसरपंच को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि संक्रमित होने की जानकारी के बावजूद उस बकरे को बलि के लिए खरीदा गया था। अब ग्रामीण डरे हुए हैं और स्वास्थ्य विभाग से गांव में तत्काल मेडिकल कैंप लगाकर सभी का टीकाकरण और जांच कराने की मांग कर रहे हैं।