सीईओ ने ही की दरिंदगी, कार के डैशकैम ने खोला आईटी मैनेजर से गैंगरेप का खौफनाक राज

उदयपुर में एक महिला आईटी मैनेजर के साथ उसके ही कंपनी के सीईओ और सहयोगियों द्वारा गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। 20 दिसंबर की रात एक पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया और कार में उसके साथ हैवानियत की। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है और पीड़िता ने अपने गहने व कपड़े गायब होने की भी शिकायत दर्ज कराई है।
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कार में लगे डैशकैम की रिकॉर्डिंग से हुआ, जिसमें आरोपियों की बातचीत और करतूत कैद हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीकेएम आईटी के सीईओ जितेश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।