दुल्हन को भगा ले गई सहेली शादी टूटने से मचा हड़कंप

पंजाब के तरन तारन जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ 14 जनवरी को होने वाली शादी से पहले ही एक सहेली अपनी दुल्हन सहेली को लेकर फरार हो गई। इस घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है। पीड़ित मां ने बताया कि दोनों लड़कियां स्कूल के समय से दोस्त थीं और आरोपी सहेली लड़कों की तरह रहती थी। उसने दुल्हन के भाई को बार-बार धमकी दी थी कि वह यह शादी किसी और से नहीं होने देगी।
पुलिस जांच में पता चला है कि यह मामला दो समलैंगिक सहेलियों के प्रेम प्रसंग का है जो आपस में शादी करने के लिए घर से भागी हैं। सिटी थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। शादी के कार्ड बंटने के बाद हुई इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।