“महिला CM हूं इसलिए चुभ रही हूं?” विरोधियों के तंज पर भड़कीं रेखा गुप्ता, विधानसभा में दिया मुंहतोड़ जवाब!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा में विरोधियों पर तीखा हमला बोला। उनके बोलने में हुई कुछ गलतियों (Slips of Tongue) को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला का मुख्यमंत्री पद पर बैठकर ’24×7′ काम करना कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “इंसान से गलती होना स्वाभाविक है, लेकिन मेरी गलतियों का जानबूझकर मजाक उड़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” हाल ही में उन्होंने ‘AQI’ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) को गलती से ‘AIQ’ कह दिया था। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “उन्हें इस बात से दिक्कत है कि एक महिला मुख्यमंत्री दिन-रात काम क्यों कर रही है। कभी वे मेरा अपमान करते हैं, तो कभी भद्दे कमेंट्स करते हैं।”

विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने पुरानी गलती का भी जिक्र किया, जहां उन्होंने ‘ब्रिटिश’ की जगह ‘कांग्रेस’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। उन्होंने कहा, “मुझसे गलती से कांग्रेस निकल गया और उन्होंने इस पर रील बनाना शुरू कर दिया। शब्द किसी के भी मुंह से गलत निकल सकते हैं, चाहे वह मैं हूं या आप।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के पिछले 11 साल के शासन को ‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’ का दौर बताया। रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उनकी सरकार ने आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और निजी स्कूलों के नियमन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी है, जिससे बौखलाकर विपक्ष अब व्यक्तिगत हमलों पर उतर आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *