विराट कोहली के साम्राज्य में कीवी दिग्गज की एंट्री! बाबर आजम को पछाड़ डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वडोदरा के मैदान पर भारत के खिलाफ 84 रनों की शानदार पारी खेलते ही मिचेल ने वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।

कम से कम 50 पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली 58.46 की औसत के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद शुभमन गिल (56.36) का नंबर आता है। इस सूची में अब डेरिल मिचेल 53.82 की औसत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि बाबर आजम (53.52) अब पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने शतकीय साझेदारी कर कीवियों को शानदार शुरुआत दी थी। हालांकि, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज ने झटके देकर भारत की वापसी कराई, लेकिन मिचेल ने 71 गेंदों में 84 रन बनाकर भारत की मुश्किल बढ़ा दी। भारत को अब यह मैच जीतने के लिए 301 रन बनाने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *