मदुरो सरकार के गिरते ही बदली वेनेजुएला की किस्मत! ट्रंप बोले- ‘हमें मिल रहा है अरबों डॉलर का तेल’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि अमेरिका और वेनेजुएला अब तेल आयात के क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। ट्रंप के अनुसार, वेनेजुएला से कच्चा तेल बड़ी मात्रा में अमेरिकी रिफाइनरियों के लिए रवाना हो चुका है। उनका दावा है कि लाखों बैरल तेल की इस आपूर्ति से वैश्विक ऊर्जा बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

डेट्रायट इकोनॉमिक क्लब में भाषण के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं वेनेजुएला का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि उनकी स्थिति को फिर से सुधारा जा सके।” ट्रंप ने बताया कि शुरुआती चरण में प्रतिदिन लगभग ५० मिलियन बैरल तेल लेने की योजना है, जिसकी कीमत ५ बिलियन डॉलर से अधिक है।

ज्ञात हो कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बाद वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन हुआ है। इसके बाद ट्रंप ने अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ बातचीत कर तेल आपूर्ति के इस सौदे को अंतिम रूप दिया। ट्रंप के इस कदम को वैश्विक तेल राजनीति में एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *