सीमा पार सक्रिय ८ आतंकी कैंप! घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय जवानों ने मार गिराया पाक ड्रोन

नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन ड्रोन घुसपैठ की कोशिश की गई है। भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां इसे एक बड़ी साजिश का हिस्सा मान रही हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार ८ आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय हैं, जहां लगभग १५० आतंकी भारत में हमले के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।

मंगलवार को जैसे ही एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा, मुस्तैद जवानों ने उसे मार गिराया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति जारी रहेगी। LoC पर भारतीय सेना की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवान पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *