चांदी ने रचा इतिहास! पहली बार ३ लाख के पार पहुंची कीमतें, सोने ने भी तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड
January 19, 2026

घरेलू और वैश्विक बाजारों में बढ़ती मांग के चलते सोमवार को सराफा बाजार में सुनामी देखने को मिली। दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत १०,००० रुपये की जबरदस्त बढ़त के साथ ३,०২,৬०० रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोना भी १,९०० रुपये की छलांग लगाकर १,৪৮,১০০ रुपये प्रति १० ग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर जा बैठा है।
निवेशकों की चांदी: विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशक सोने-चांदी की ओर भाग रहे हैं। पिछले शुक्रवार को चांदी २.৯২ लाख पर बंद हुई थी, जो सोमवार को ३ लाख का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गई। सोने की कीमतों में भी शुक्रवार के मुकाबले भारी बढ़त दर्ज की गई है।